khaT\-khuT karatii ... gaa.Dii waale gaa.Dii dhiire haa.Nk re
- Movie: Mother India
- Singer(s): Mohammad Rafi, Chorus, Shamshad Begum
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Raj Kumar, Nargis, Rajendra Kumar, Sunil Dutt, Kumkum, Kanhaiyalal
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
को : खट-खुट करती छम-छुम करती
गाड़ी हमरी जाये
फर-फर भागे सबसे आगे
कोई पकड़ ना पाये
श : हो गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे
को : गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे
श : जिया उड़ा जाए लड़े आँख रे
होय
को : जिया उड़ा जाए लड़े आँख रे
होय
गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे
श : दिल खाये हिचकोले
गाड़ी ले चल हौले-हौले
को : गाड़ी ले चल हौले-हौले -२
श : हो बिंदिया मोरी गिर-गिर जाये
नथनी हाले-डोले
को : हो री नथनी हाले-डोले
र : ओ देख नजर न लागे गोरी
काहे मुखड़ा खोले
को : देख नजर न लागे रे गोरी
काहे मुखड़ा खोले
र : ओ नैनों वाली घूँघट से
ना झाँक रे
होय
को : गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे
को : अर र र र र
हाय
श : मोरी लाल चुनरिया उड़ गई रे
मोरी कजरे की डिबिया गिर गई रे
हवा में उड़ गई मोरी चुनरिया
मिल गईं तोसे अखियाँ
को : बलमा मिल गईं तोसे अखियाँ -२
श : हो गोरा बदन मोरा थर-थर काँपे
धड़कन लागी छतिया
को : रामा धड़कन लागी छतिया
र : ओ अलबेली बीच डगरिया
ना कर ऐसी बतियाँ
को : ओ अलबेली बीच डगरिया
ना कर ऐसी बतियाँ
र : ओ सुनें सब लोगवा
कटे नाक रे
को : गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे
को : खट-खुट करती छम-छुम करती
गाड़ी हमरी जाये
फर-फर भागे सबसे आगे
कोई पकड़ ना पाये
को : ओ गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे