kuchh dil ne kahaa, kuchh bhii nahii.n
- Movie: Anupama
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Dharmendra, Sharmila Tagore
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं - २
ऐसी भी बातें होती हैं - २
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं
लेता है दिल अंगड़ाइयां, इस दिल को समझाये कोई
अरमान ना आँखें खोल दें, रुसवा ना हो जाये कोई
पलकों की ठंडी सेज पर, सपनों की परियां सोती हैं
ऐसी भी बातें होती हैं - २
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं
दिल की तस्सली के लिये, झूठी चमक झूठ निखार
जीवन तो सूना ही रहा, सब समझे आयी बहार
कलियों से कोई पूछता, हंसती हैं या रोती हैं
ऐसी भी बातें होती हैं - २
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं
Comments/Credits:
% Credits: Satish V. Maruvada (maruvada@cup.hp.com)