kyo.n khel priit kaa khelii mai.n rah ga_ii akelii
- Movie: Goonj
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Sardul Kwatra
- Lyricist: Varma Malik
- Actors/Actresses: Suraiyya, Suresh
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( क्यों खेल प्रीत का खेली
मैं रह गई अकेली
बलम मेरे बेली
तू आ मिल जी उदास है ) -२
दो दिन का वादा कर गये हो गुज़रे कई महीने
याद तेरी है ऐसी बैरन देती नहीं है जीने
वाह रे बलमा
तूने आँखें फेरीं ओ सजना
ओ तूने आँखें फेरीं ओ सजना
जान वरों (?) ने ले ली
मैं रह गई अकेली
तू आ मिल जी उदास है
क्यों खेल प्रीत का खेली
मैं रह गई अकेली
बलम मेरे बेली
तू आ मिल जी उदास है
एक घड़ी भी सुख न देखा तुम संग नैन मिला के
टूट गये सब सपने मेरे बैठी हूँ चैन गँवा के
वाह री क़िसमत
देती है वास्ता तुझको बैरिया
ओ देती है वास्ता तुझको बैरिया
उलफ़त नई-नवेली
मैं रह गई अकेली
तू आ मिल जी उदास है
क्यों खेल प्रीत का खेली
मैं रह गई अकेली
बलम मेरे बेली
तू आ मिल जी उदास है