maayuus to huu.N vaade se tere
- Movie: Barsaat Ki Raat/ The Rainy Nights/ Saathi
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Shyama, Madhubala, K N Singh, Bharat Bhushan, Chandrashekhar
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मायूस तो हूँ वादे से तेरे
कुछ आस नहीं कुछ आस भी है
मैं अपने ख़्यालों के सदके
तू पास नहीं और पास भी है
मायूस तो हूँ ...
हमने तो ख़ुशी माँगी थी मगर
जो तूने दिया अच्छा ही दिया
जिस ग़म का तआल्लूक़ हो तुझसे
वो रास नहीं और रास भी है
मैं अपने ख़्यालों के ...
पलकों से लरजते अश्क़ों से
तस्वीर झलकती है तेरी -२
दीदार की प्यासी आँखों को
अब प्यास नहीं और प्यास भी है
मैं अपने ख़्यालों के ...