mai.n ko_ii aisaa giit gaa_uu.n ... agar tum kaho
- Movie: Yes Boss
- Singer(s): Alka Yagnik, Abhijeet
- Music Director: Jatin, Lalit
- Lyricist: Javed Akhtar
- Actors/Actresses: Juhi Chawla, Shah Rukh Khan, Aditya Pancholi
- Year/Decade: 1997, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं कोई ऐसा गीत गाऊं कि आरज़ू जगाऊं अगर तुम कहो
तुमको बुलाऊं कि पलकें बिछाऊं कदम तुम जहां जहां रखो
ज़मीं को आसमां बनाऊं सितारों से सजाऊं अगर तुम कहो
मैं कोई ऐसा गीत ...
मैं तितलियों के पीछे भागूं
मैं जुगनुओं के पीछे भागूं
ये रंग है वो रोशनी है तुम्हारे पास दोनों ला दूं
जितनी खुश्बुएं बाग में मिलें
मैं लाऊं वहां पे कि तुम हो जहां
जहां पे एक पल भी ठहरो मैं गुलिस्तां बनाऊं अगर तुम कहो
मैं कोई ऐसा गीत ...
अगर तुम कहो तो मैं सुनाऊं तुम्हें हसीं कहानियां
सुनोगी क्या मेरी जबानी एक परी की दास्तां
या मैं करूं तुमसे बयां
कि राजा से रानी मिली थी कहां
कहानियों के नगर में तुम्हें ले के जाऊं अगर तुम कहो
मैं कोई ऐसा गीत ...