mai.n paagal meraa manavaa paagal
- Movie: Aashiyaanaa
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं पागल मेरा मनवा पागल
पागल मेरी प्रीत रे
पगले-पन की पीड़ वो जाने
बिछड़े जिसका मीत रे
मैं पागल मेरा मनवा पागल ...
कहे ये दुनिया मैं दीवाना
दिन में देखूँ सपने
दीवानी दुनिया क्या जाने - २
ये सपने हैं अपने - २
घायल मन की हंसी उड़ाये
ये दुनिया की रीत रे, मैं पागल ...
छुपी हुई मेरी काया में
राख किसी परवाने की
ये मेरा दुखिया जीवन है
रूह किसी दीवाने की
मन के टूटे तार बजाकर
गाऊँ अपने गीत रे
मैं पागल मेरा मनवा पागल
पागल मेरी प्रीत रे, मैं पागल ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Credits: Arun Mahajan (amahajan@synoptics.com) % Editor: Anurag Shankar (anurag@chandra.astro.indiana.edu)