merii raato.n ke a.ndhere me.n ujaale tum ho
- Movie: Khoobsurat
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Shams Azimabadi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी रातों के अंधेरे में उजाले तुम हो
जिस पे सौ चाँद हैं क़ुरबान वो तारे तुम हो
मेरी रातों के ...
जिस तरफ़ देखता हूँ तुम ही नज़र आते हो
जो निगाहों में बसे हैं वो नज़ारे तुम हो
जिस पे सौ चाँद हैं क़ुरबान ...
दिल तो क्या चीज़ है अब जान भी है तुम पे निसार
जान-ओ-दिल से भी ज्यादा मुझे प्यारे तुम हो
जिस पे सौ चाँद हैं क़ुरबान ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar