merii zi.ndagii kisii aur kii mere naam kaa koii aur hai
- Movie: Someone Somwhere (non-Film)
- Singer(s): Jagjit Singh
- Music Director:
- Lyricist: Muzaffar Warsi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी ज़िंदगी किसी और की, मेरे नाम का कोई और है
मेरा अक्स है सर-ए-आईना, पस-ए-आईना कोई और है
मेरी धड़कनों में है चाप सी, ये जुदाई भी है मिलाप सी
मुझे क्या पता, मेरे दिल बता, मेरे साथ क्या कोई और है
न गए दिनों को खबर मेरी, न शरीक-ए-हाल नज़र तेरी
तेरे देस में, मेरे भेस में, कोई और था कोई और है
वो मेरी तरफ़ निगराँ रहे, मेरा ध्यान जाने कहाँ रहे
मेरी आँख में कई सूरतें, मुझे चाहता कोई और है
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar % Inspired by Saleem Kausar's "mai.n Kayaal huu.N kisii aur kaa"