merii zindagii tere pyaar me.n ham kahaa.N\-kahaa.N se
- Movie: Ji Chahta Hai
- Singer(s): Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Shyama, Rajendra Nath, Rajshri, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी ज़िन्दगी तेरे प्यार में हम कहाँ-कहाँ से गुज़र गए
मेरे दिल से आई तेरी सदा हम जहाँ-जहाँ से गुज़र गए
मेरे दिल ने ढूँढा जगह-जगह कि पता तुम्हारा नहीं चला
फिरे हम भी तेरी तलाश में गुल-ए-आरज़ू तो नहीं खिला -२
( जहाँ आफ़ताब न जा सके ) -२ हम वहाँ-वहाँ से गुज़र गए
मेरी ज़िन्दगी तेरे ...
तू हज़ार पर्दों में हो कहीं तुझे पा के मानेंगे एक दिन
तू कहीं रहे तू कहीं छुपे तुझे ला के मानेंगे एक दिन
( हमें मौत का कोई डर नहीं ) -२ तेरे आस्ताँ से गुज़र गए
मेरी ज़िन्दगी तेरे ...
मेरे दिल से निकला है गीत जो तू सुने तो फिर कोई बात है
तू झलक दिखा तू नज़र तो आ मेरी हर दुआ तेरे साथ है
( तुझे देख लें इसी शौक़ में ) -२ ग़म-ए-दो-जहाँ से गुज़र गए
मेरी ज़िन्दगी तेरे ...