muhabbat hii na jo samajhe, vo zaalim pyaar kyaa jaane
- Movie: Parchhain
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Noor Lucknowi
- Actors/Actresses: V Shantaram, Sandhya, Jayshree
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुहब्बत ही न जो समझे, वो ज़ालिम प्यार क्या जाने
निकलती दिल के तारों से, जो है झंकार क्या जाने
मुहब्बत ही न जो समझे ...
उसे तो क़त्ल करना और तड़पाना ही आता है
गला किसका कटा क्यूँकर कटा तलवार क्या जाने - २
मुहब्बत ही न जो समझे ...
दवा से फ़ायदा होगा कि होगा ज़हर-ए-क़ातिल से
मज़र् की क्या दवा है ये कोई बीमार क्या जाने
मुहब्बत ही न जो समझे ...
करो फ़रियाद सर टकराओ अपनी जान दे डालो - २
तड़पते दिल की हालत हुस्न की दीवार क्या जाने - २
मुहब्बत ही न जो समझे ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu) % Credits: Biju Parameshwaran (paramesh@enuxsa.eas.asu.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@isr.umd.edu)