mujhape ilzaam\-e\-bewafaaii hai
- Movie: Yasmin
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Jaan Nisar Akhtar
- Actors/Actresses: Vyjayantimala, Jayant, Suresh
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुझपे इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ाई है
ऐ मुहब्बत तेरी दुहाई है
मुझपे इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ाई है ...
उसने ठानी है ज़ुल्म ढाने की
मुझ में हिम्मत है ग़म उठाने की
ख़ुश हो, ऐ दिल! तुझे मिटाने की, मिटाने की
आज उसने क़सम तो खाई है
ऐ मुहब्बत तेरी दुहाई है
मुझपे इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ाई है ...
तू हुआ दिल से कब जुदा कह दे
मुझसे क्यूँ हो गया ख़फ़ा कह दे
तू ही इंसाफ़ से ज़रा कह दे, ज़रा कह दे
किसने शर्त-ए-वफ़ा भुलाई है
ऐ मुहब्बत तेरी दुहाई है
मुझपे इल्ज़ाम-एबेवफ़ाई है ...
है गवारा तेरा सितम मुझ को
हर जफ़ा है तेरी करम मुझ को
जान जाए, नहीं है ग़म मुझ को
जब मुहब्बत पे बात आई है
ऐ मुहब्बत तेरी दुहाई है
मुझपे इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ाई है ...
Comments/Credits:
% Credits: U.V. Ravindra % V S Rawat, 2003-02-16 % Comments: GEETanjali series, LATAnjali series