na jaane kahaa.n se aa_ii hai ... ye la.Dakii
- Movie: Chaalbaaz
- Singer(s): Kavita Krishnamurthy, Amit Kumar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Sunny Deol, Shakti Kapoor, Sridevi, Anupam Kher, Rajnikant, Anu Kapoor
- Year/Decade: 1989, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
न जाने कहां से आई है न जाने कहां को जाएगी -२
दीवाना किसे बनाएगी ये लड़की
बड़ी छोटी सी है ये बात
किसी के हाथ न आएगी ये लड़की -२
न जाने कहां से आई है ...
ये भीगा हुआ बदन तेरा -२
इस दिल में आग लगा देगा
छाएगा बादल ज़ुल्फ़ों का
पागल तुझे बना देगा -२
करेगा याद मुझे दिन रात -२
बड़े अफ़सोस की है बात
किसी के हाथ न आएगी ये लड़की -२
ये लड़की सी भीगी भागी सी -२
क्या घर से भाग के आई है
ये लड़की नहीं है नागिन है
जो नींद से जाग के आई है -२
मेरे हाथों में दे दो हाथ
बड़े अफ़सोस की है बात
किसी के हाथ न आएगी ये लड़की
आराम से बैठो पास मेरे
डरने की कोई बात नहीं -२
मैं तुमसे क्या डरूं मेरे
ऐसे तो बुरे हालात नहीं
करेगी याद मुझे दिन रात -२
बड़े अफ़सोस की है बात
किसी के हाथ न आएगा ये लड़का -२
न जाने कहां से आई है ...