naino.n me.n mahabuub ke ... ka.nvaaraa nahii.n maranaa
- Movie: Jaan
- Singer(s): Alka Yagnik
- Music Director: Anand, Milind
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Suresh Oberoi, Rakhi, Shakti Kapoor, Vivek Mushran, Ajay Devgan, Twinkle Khanna
- Year/Decade: 1996, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नैनों में महबूब के देखूंगी मैं डूब के
शादी के बाद मैं मर जाऊं तो ग़म नहीं कंवारा नहीं मरना
साहिल पे बैठ के दरिया के तूफ़ान का नज़ारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना ...
ये लाज का घूंघट खोलूंगी ये बात मैं सबसे बोलूंगी
मेरे घरवालों चुप रहने का तुम मुझे इशारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना ...
जा चुटकी भर सिंदूर मंगा जळी से मेरी मांग सजा
मैं मर गई तो लेके मेरा नाम तू पुकारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना ...
पानी में आग लगानी है इस दिल पर चोट भी खानी है
हँसना है रोना है जीना है दिल थाम के गुज़ारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना ...
ओ दिल का अरमान निकल जाए फिर चाहें जान निकल जाए
ओ दुनिया वालों तुम दो दिलों को जुदा ख़ुदारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना ...
ये दिल का फूल नहीं खिलता तो मरके भी चैन नहीं मिलता
मिलने से पहले तेरी जुदाई मुझे गंवारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना ...