o chhupane vaale ab terii ... o dilavaale ham terii galii
- Movie: Kaala Paani
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Dev Anand, Madhubala
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ छुपने वाले अब तेरी चिलमन की ख़ैर हो
दिलवाले आ गए तेरे दामन की ख़ैर हो
ओ दिलवाले हम तेरी गली तक आ पहुँचे -२
एक आवारा बने हुए टूटा तारा बने हुए -२
नहीं जिनके ठिकाने जो हैं सबसे बेगाने
वही तेरे दीवाने हाँ वही
ओ दिलवाले हम ...
शहरों-शहरों फिरते हुए पहुँचे उठते-गिरते हुए
लेके शाम-ओ-सहर तेरा दर्द-ए-जिगर
लिए फिरते थे दर-ब-दर हाँ वही
ओ दिलवाले हम ...
साथी को साथ लिए हाथों में हाथ लिए
राहों में गुल खिलाते झूमते गुनगुनाते
तेरी नज़रों के दीवाने हाँ वही
ओ दिलवाले हम ...
तेरे दर तक आ ही गए आख़िर तुझको पा ही गए
जिनके घायल हैं दिल जिनका तू है क़ातिल
जिनसे बचना है मुश्किल हाँ वही
ओ दिलवाले हम ...