paraa_ii huu.N paraa_ii merii aarazuu na kar
- Movie: Kanyadan
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Asha Parekh
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पराई हूँ पराई हाँ हाँ
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर -२
ना मिल सकूँगी तुझको मेरी जुस्तजू न कर -२
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर
मेरे ख़याल में खोने से फ़ायदा क्या है -२
हँसी के पर्दे में रोने फ़ायदा क्या है
उदास दिल को डुबोने से फ़ायदा क्या है -२
जो मुझपे बोझ हो ऐसी तू गुफ़्तगू न कर
पराई हूँ पराई हाँ हाँ
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर -२
ना मिल सकूँगी तुझको मेरी जुस्तजू न कर
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर
तुझे ख़बर है के मेरी बारात आई थी -२
हर एक फूल ने शहनाई सी बजाई थी
हसीन तारों ने डोली मेरी सजाई थी -२
किसी की हो चुकी बदनाम आबरू न कर
पराई हूँ पराई हाँ हाँ
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर -२
ना मिल सकूँगी तुझको मेरी जुस्तजू न कर
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर
जो मेरा फ़र्ज़ था मैंने उसे निभाया है -२
ख़ुशी समाज की रखी ये दिल मिटाया है
वफ़ा की राह में एक दीप सा जलाया है -२
मेरे ख़याल को तू अपने रू ब रू न कर
पराई हूँ पराई हाँ हाँ
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर -२
ना मिल सकूँगी तुझको मेरी जुस्तजू न कर
पराई हूँ पराई मेरी आरज़ू न कर