phir Thes lagii dil ko phir yaad ne ta.Dapaayaa
- Movie: Kashmir Ki Kali
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
फिर ठेस लगी दिल को फिर याद ने तड़पाया
फिर बहने लगे आँसू दिल दर्द से भर आया
फिर ठेस लगी ...
दुनिया तेरे गुलशन से इक फूल चुना हमने -२
इक फूल चुना हमने
अफ़सोस कि दामन को काँटों से भरा पाया
फिर ठेस लगी ...
इक वो हैं ख़ुदा रखे जो भूल गए हमको -२
जो भूल गए हमको
इक हम हैं कि होंठों पर शिक़वा ना कभी आया
फिर बहने लगे ...