pii ke jab shukr kaa sajadaa kiyaa mayaKaane me.n
- Movie: Best Of Ghulam Ali (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1990, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पी के जब शुक्र का सजदा किया मयख़ाने में
बेतलब आ गई मय फिर मेरे पैमाने में
ये तग़-ओ-दौ ये तलालुम ये तड़प कर गिरना
वो कहाँ शम्मा में जो आग है परवाने में
इक धड़कता हुआ दिल एक छलकता हुआ जाम
यही ले आते हैं मयनोश को मयख़ाने में
दिल-ए-बे-सब्र को बे-वक़्त क़फ़स की सूझी
हुये दो चार ही दिन होंगे बहार आने में