pyaar hai iishvar ... dil ek mandir pyaar hai puujaa
- Movie: Jeenaa Marnaa Tere Sang
- Singer(s): Anuradha Paudwal
- Music Director: Dilip Sen-Sameer Sen
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Sanjay Dutt, Aruna Irani, Raveena Tandon, Paresh, Javed Jafri, Tej Sapru
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
प्यार है ईश्वर प्यार तपस्या प्यार से संसार है
प्यार की जोत जलाने वाला इंसां भी अवतार है
दिल एक मन्दिर प्यार है पूजा
प्यार से बढ़ कर कोई न दूजा
ऐ मेरे हमसफ़र है ये सबको खबर
इनसे प्यारा ज़माने में कोई नहीं
दिल एक मन्दिर ...
जग के सारे बन्धन झूठे सच्ची है इक प्रीत की डोरी
जिसने की हो प्रीत वो जाने क्यों चन्दा को चाहे चकोरी
प्रेम किया तो सब कुछ छूटा
प्यार से बढ़ कर ...
उसकी दुनिया स्वर्ग बनी है जिसको मन का मीत मिला है
उसकी बात न पूछे कोई जिस पर प्रीत का रंग चढ़ा है
उस पे रंग चढ़े ना दूजा
प्यार से बढ़ कर ...