pyaase pa.nchhii niil gagan me.n
- Movie: Pyase Panchhi
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Jeevan, David, Mehmood, Ameeta
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
प्यासे पंछी नील गगन में ( गीत मिलन के गाएँ ) -२
इस मेले में हम हैं अकेले साथी किसे बनाएँ
गीत मिलन के गाएँ
प्यासे पंछी ...
ओ मतवाले राही तुझको मंज़िल कहाँ बुलाए
किसको ख़बर है इन राहों में कौन कहाँ मिल जाए
जैसे सागर की दो लहरें चुपके से मिल जाएँ
गीत मिलन के गाएँ
प्यासे पंछी ...
छुपी हैं आहें किस प्रेमी की बादल की आहों में
बिखरी हुई है ख़ुश्बू कैसी अलबेली राहों में
किसकी ज़ुल्फ़ें छू कर आईं महकी हुई ये हवाएँ
गीत मिलन के गाएँ
प्यासे पंछी ...