raahii tuu mat ruk jaanaa
- Movie: Door Gagan Ki Chhaon Mein
- Singer(s): Hemant Kumar
- Music Director: Kishore Kumar
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Kishore Kumar, Amit Kumar, Supriya Chowdhury
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
राही तू मत रुक जाना, तूफ़ां से मत घबराना
कभी तो मिलेगी तेरी मंज़िल
कहीं दूर गगन की छाओं में
माना कि गहरी है धारा
पर है कहीं तो किनारा
तू भी मिला आशा के सुर में
मन का ये एकतारा
कभी तो मिलेगी तेरी मंज़िल
कहीं दूर गगन की छाओं में
सबका है ऊपरवाला
सबको उसी ने सम्भाला
जब भी घिरे ग़म का अंधेरा
उसने किया उजियाला
कभी तो मिलेगी तेरी मंज़िल
कहीं दूर गगन की छाओं में
राही तू मत रुक जाना, तूफ़ां से मत घबराना
कभी तो मिलेगी तेरी मंज़िल
कहीं दूर गगन की छाओं में
कहीं दूर कहीं दूर कहीं दूर कहीं दूर
Comments/Credits:
% Credits: Preetham (preetham@src.umd.edu)