raat chup\-chaap dabe paa.Nv chalii jaatii hai
- Movie: Dil Padosi Hai (Non-Film)
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1987, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रात चुप-चाप दबे पाँव चली जाती है -२
रात ख़ामोश है रोती नहीं हँसती भी नहीं
रात चुप-चाप दबे पाँव चली जाती है
रात ख़ामोश है रोती नहीं हँसती भी नहीं
रात चुप-चाप दबे पाँव चली जाती है
काँच का नीला-सा गुम्बद है उड़ा जाता है -२
पाल खोले कोई बजरा-सा बहा जाता है
एक सैलाब है साहिल पे बिछा जाता है
रात चुप-चाप दबे पाँव चली जाती है
चाँद की किरनों में वो रोज़-सा रेशम भी नहीं -२
चाँद की चिकनी डली है कि घुली जाती है
और सन्नाटों की इक धूल उड़ी जाती है
रात चुप-चाप दबे पाँव चली जाती है
काश इक बार कभी नींद से उठ कर तुम भी -२
हिज्र की रातों में ये देखो तो क्या होता है
Comments/Credits:
% Contributor: V S Rawat % Credits: Vinay P Jain % Date: 26 Jul 2004 % Series: GEETanjali % generated using giitaayan