sur sa.ngiit kii jogan ban ke - - Noorjehan
- Movie:
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Master Abdullah
- Lyricist: Masroor Anwar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
सुर संगीत की जोगन बन के
गीत मैं गाऊँ गली गली
गली गली
अपने दिल के अरमानों का
रंग सजाऊँ गली गली
गली गली ...
सुर संगीत है जीवन मेरा
मैं धरती ये सावन मेरा
अपने रसीले गीतों का मैं
रस बरसाऊँ गली गली
गली गली ...
आज तलक़ जो कुछ पाया है
ये फ़न मेरा सरमाया है
जब तक दम है आवाज़ों के
फूल खिलाऊँ गली गली
गली गली ...
मैं क्या मेरी हस्ती क्या है
सब मेरे प्यारों की दुआ है
मैं अपने प्यारों की ख़ातिर
सुर बिखराऊँ गली गली
गली गली ...