teraa dil mere dil se jo aan milaa
- Movie: Albela (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Wazir Afzal
- Lyricist: Saifuddin Saif
- Actors/Actresses: Kamaal, Ghazala
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिला-२
दिये जगमग चमके नैनन में
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिला-२
दिये जगमग चमके नैनन में
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिला-२
प्यार के तूने मुझे पंख लगाए-२
मस्त जवनी मेरी उड़ी-उड़ी जाए
उड़ी-उड़ी जाए
पियू तेरे गुन गाए मेरा जिया
कोई कोयल जैसे सावन में
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिला-२
सुनती हूँ सपनों में धड़कन तेरी-२
मन चाहे बन जाऊँ दुल्हन तेरी
दुल्हन तेरी
हो अल्बेले मेरे साँवरिया
तेरे नग़मे रचे हैं मेरी झाँझन में
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिला-२
समझेगा तू जो मेरे नैनों की बोली-२
प्यार लुटाऊँगी मैं भर-भर झोली
भर-भर झोली
ये तो बता दे मेरे भोले पिया
कब मुझसे मिलेगा मेरे आँगन में
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिल-२
दिये जगमग चमके नैनन में
तेरा दिल मेरे दिल से जो आन मिला-२
Comments/Credits:
% Transliterator: Pulkit Sharma % Date: 6 Feb 2005 % Series: Noor-e-Tarannum % Comments: an ecstatic song % generated using giitaayan