terii aawaaz kii jaaduugarii se
- Movie: Teri Talaash Mein
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Sapan-Jagmohan
- Lyricist: Prem Warbartani
- Actors/Actresses: Madan Puri, Shailesh, Kumkum, Mohan Choti
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरी आवाज़ की जादूगरी से न जाने किस जहाँ में खो गया हूँ
जहाँ में खो गया हूँ
इसी आवाज़ से चौंका था लेकिन इसी आवाज़ में गुम हो गया हूँ
जहाँ में खो गया हूँ
तेरी आवाज़ की जादूगरी से
आजा के दिन ढले, तारों से जा मिले, सपनों के सिलसिले
साँसों के साज़ पर, नग़मा वही सुना, लग जा मेरे गले
तेरी आवाज़ की जादूगरी से न जाने किस जहाँ में खो गया हूँ
जहाँ में खो गया हूँ
तेरी आवाज़ की जादूगरी से
ले रात हो गई, वो देख मिल गया, धरती से आसमाँ
आजा के इस घड़ी, ज़ख़्मों की आग से, उठने लगा धुआँ
तेरी आवाज़ की जादूगरी से न जाने किस जहाँ में खो गया हूँ
जहाँ में खो गया हूँ
तेरी आवाज़ की जादूगरी से