tumako Kush dekhakar mai.n bahut Kush hu_aa
- Movie: Aap Ke Deewaane
- Singer(s): Mohammad Rafi, Kishore Kumar
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Rakesh Roshan, Tina Munim, Rishi Kapoor
- Year/Decade: 1980, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुमको ख़ुश देखकर मैं बहुत ख़ुश हुआ -२
ये आँख भर आई तो ( फिर क्या हुआ ) -२
तुमको ख़ुश देखकर ...
कौन सी शाख़ पर कौन सा गुल खिले -२
यारों ये तो नसीबों के हैं फ़ैसले
किसलिए फिर क्यूँ करें कोई शिकवा गिला
तुमको ख़ुश देखकर ...
तुमने क्या कह दिया हमने क्या सुन लिया -२
उलझनें मिट गईं आ गया चैन सा
दर्द को मिल गई जैसे कोई दवा
तुमको ख़ुश देखकर ...
सारी दुनिया से ये ज़िन्दगी है बड़ी -२
ज़िन्दगी से मगर दोस्ती है बड़ी
दोस्तो दोस्ती के लिए शुक्रिया
तुमको ख़ुश देखकर ...