tumase duur chale ham majabuur chale
- Movie: Pyaar ki Raahen
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Hemant Kumar
- Music Director: Kanu Ghosh
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Pran, Pradeep Kumar, Anita Guha
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हे: तुम से दूर चले
हम मजबूर चले
प्यार भरे दिल मिल न सके
नील गगन के तले
नील गगन के तले ...
ल: ना तेरा ख़ता ना मेरी ख़ता
ये हैं क़िसमत की खेल
हे: तुम भी चाहो हम भी चाहें
हो न सके पर मेल
ल: मैं मजबूर हुई
तुमसे दूर हुई
रूठी हुई तक़दीर के आगे
किसका ज़ोर चले
किसका ज़ोर चले ...
हे: सुख चैन गया अरमाँ लूटे
इस प्यार की राहों में
ल: ओ प्रीत मेरी ओ मीत मेरे
ढल गए आहों मे
हे: तुम बिन रह न सकूँ
पर कुछ कह न सकूँ
ल: लोक लाज के घूंघट मे
रो रो कोई जले
रो रो कोई जले ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta % Date: April 14, 2002 % Availablity: Legends Hemant Kumar 5 CD set, CD 3