tumhii.n mere miit ho tumhii.n merii priit ho
- Movie: Pyase Panchhi
- Singer(s): Hemant Kumar, Suman Kalyanpur
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Jeevan, David, Mehmood, Ameeta
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : तुम्हीं मेरे मीत हो तुम्हीं मेरी प्रीत हो -२
तुम्हीं मेरी आरज़ू का पहला-पहला गीत हो
हे : तुम्हीं मेरे मीत हो तुम्हीं मेरी प्रीत हो -२
तुम्हीं मेरी ज़िन्दगी की पहली-पहली जीत हो
तुम्हीं मेरे मीत हो ...
ल : तुम हो बेचैन सैंया हम बेक़रार से
जाने न दूँगी तुमको नैनों के द्वार से -२
हे : तेरी निगाहों ने देखा है प्यार से
मिला आज प्यासा पंछी नदिया की धार से
ल : तुम्हीं चितचोर मेरे तुम्हीं दिल की जीत हो
तुम्हीं मेरी आरज़ू ...
हे : तू किसी बाग़बाँ के गुलशन का फूल है
छुप-छुप के तुझको चाहा राही की भूल है
ल : राही की भूल नहीं क़िस्मत की भूल है
क़िस्मत की भूल सैंया हमको क़बूल है
मेरे दिल के साज़ तुम्हीं तुम्हीं संगीत हो
तुम्हीं मेरी आरज़ू ...