tuu aa_e na aa_e magar jaane vaale terii yaad
- Movie: Payal Ki Jhankar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Rahman, Kishore Kumar, Dhumal, Rajshri, Jyotilaxmi
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तू आए न आए मगर जाने वाले तेरी याद आ आ कर रुलाया करेगी
जो देखेगा रोता है कोई अकेला -२ तो खुद भी आँसू बहाया करेगी
तू आए न आए ...
जिधर से गया तू ये राहें हमेशा तरसती रहेंगी तेरी वापसी को
उधर से हवा भी जो आया करेगी -२ तेरा नाम लेकर सताया करेगी
तू आए न आए ...
जो रातों को तारे ये पूछेंगे मुझसे बता तू भी क्यों रात भर जागती है
कहूँगी मेरी नींद बस में नहीं है -२ ये बिरहन बहाने बनाया करेगी
तू आए न आए ...
जहाँ मेरी आँखों का पानी गिरेगा तेरी याद के फूल खिलते रहेंगे
सवेरे-सवेरे जो आएगी शबनम -२ तो दिल थाम कर लौट जाया करेगी
तू आए न आए ...