ye raate.n ye mausam nadii kaa kinaaraa
- Movie: Dilli Ka Thug
- Singer(s): Asha Bhonsle, Kishore Kumar
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Kishore Kumar, Nutan
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कि: ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
आ: कहा दो दिलों ने, की होंगे न मिल कर, कभी हम जुदा
(दोनो): ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
आ: ये क्या बात है आज की चांदनी में - २
के हम खो गये प्यार की रागिनी में
कि: ये बाहों में बाहें, ये बहकी निगाहें
लो आने लगा ज़िंदगी का मज़ा
(दोनो): ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
कि: सितारों की महफ़िल ने करके इशारा - २
कहा अब तो सारा जहाँ है तुम्हारा
आ: मुहब्बत जवाँ हो, खुला आसमाँ हो
करे कोई दिल आरज़ू और क्या
(दोनो): ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
आ: क़सम है तुम्हे तुम अगर मुझसे रूठे - २
कि: रहे सांस जब तक, ये बंधन न टूटे
आ: तुम्हें दिल दिया है, ये वादा किया है
सनम मैं तुम्हारी रहूँगी सदा
कि: ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
(दोनो): कहा दो दिलों ने, की होंगे न मिल कर,
कभी हम जुदा
(दोनो): ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
Comments/Credits:
% (R2RN@VM1.CC.UAKRON.EDU) % Anoop K Verma % Arun Verma (verma@cs.cornell.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)