zulf raato.n sii hai ra.ngat hai ujaalo.n jaisii
- Movie: non-Film
- Singer(s):
- Music Director:
- Lyricist: Ahmed Faraz
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़ुल्फ़ रातों सी है रंगत है उजालों जैसी
पर तबीयत है अभी भूलने वालों जैसी
ढूँढता फिरता हूँ लोगों में शबाहत उसकी
के वो ख़्वाबों में भी लगती है ख़यालों जैसी
किस इलाजार-ए-मुसाफ़त से मैं लौटा हूँ के हैं
आँसुओं में भी टपक पाँव के छालों जैसी
उसकी बातें भी दिल-आवेज़ हैं सूरत की तरह
मेरी सोचें भी परीशां मेरे बालों जैसी
उसकी आँखों को कभी गौर से देखा है 'फ़राज़'
??