Browse songs by

ham apane aa.Nsu_o.n kaa afasaanaa haa.N kyaa sunaaye.n

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


हम अपने आँसुओं का अफ़साना हाँ क्या सुनायें
दुनिया ने कर दिया है दीवाना हाँ क्या बतायें

सब ज़ख़्म भर चुके हैं सब ख़ाब मर चुके हैं
अब किस उम्मीद पर हम शम्मे नई जलायें

इन कश्तियों का क्या है अक्सर यही हुआ है
तूफ़ान से निकल कर साहिल पे डूब जायें

कब साथ उमर भर का हम दिल-ज़दों ने चाहा
पर हमसफ़र हमारे कुछ दूर तक तो आयें

Comments/Credits:

			 % Audio on: Magnasound. Cassette No. CI-Z1100
% A Tribute to her whose soul departed today Feb 04, 2004
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image