Browse songs by

ye aalam shauq kaa dekhaa na jaaye - - Ghulam Ali

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ये आलम शौक़ का देखा न जाये
वो बुत है या ख़ुदा देखा न जाये

ये किन नज़रों से तुमने आज देखा
के तेरा देखना देखा न जाये

हमेशा के लिये मुझसे बिछड़ जा
ये मंज़र बारहा देखा न जाये

ग़लत है जो सुना पर आज़मा कर
तुझे ऐ बा-वफ़ा देखा न जाये

ये महरूमी नहीं पास-ए-वफ़ा है
कोई तेरे सिवा देखा न जाये

'फ़राज़' अपने सिवा है कौन तेरा
तुझे तुझसे जुदा देखा न जाये

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image